परम्पराओं का धनिया (व्यंग्य)

चलिए, अब न्यूज़ीलैंड में धनिया खरीदते हैं। यहां सुपर मार्केट में ताज़ा धनिया ज़िप वाले पॉलीबैग में है। साफ़ सुथरे धनिया वाले पैक पर उगाने वाले का पता, फोन नम्बर, ईमेल और वेबसाईट अंकित है। सलाह दी गई है कि इस प्रोडक्ट को प्रयोग करने से पहले धो लें। पैकिंग की तारीख छपी है।
उस दिन सब्जी खरीद रहा था तो पत्नी का फोन पहली बार तो भीड़ के कारण सुना नहीं। दोबारा आया, मैंने कहा लिस्ट मेरे पास है और क्या लाऊं। बोली, हरा धनिया आजकल फ्री मिलता है इसलिए ज़्यादा लाना। पहले देख लिया जाता है किस दुकान में ताज़ा धनिया रखा है सब्जी भी वहीँ से लेते हैं। कभी सिर्फ सेब और केले खरीद रहे हों वहीँ से मुफ्त वाला धनिया उपहार में ले लेते हैं। मुफ्त का माल सभी को ज्यादा पचता है। उसमें ज्यादा स्वाद रहता है, खरीद कर खाओ तो उतना स्वाद नहीं आता। कुछ दिनों बाद बाज़ार में धनिया कम आता तो दुकानदार कहता, हरा धनिया लाल हो गया है, ढाई सौ रूपए किलो। धनिया अलग से खरीदना होगा।
चलिए, अब न्यूज़ीलैंड में धनिया खरीदते हैं। यहां सुपर मार्केट में ताज़ा धनिया ज़िप वाले पॉलीबैग में है। साफ़ सुथरे धनिया वाले पैक पर उगाने वाले का पता, फोन नम्बर, ईमेल और वेबसाईट अंकित है। सलाह दी गई है कि इस प्रोडक्ट को प्रयोग करने से पहले धो लें। पैकिंग की तारीख छपी है। पॉलीबैग बनाने वाली कम्पनी की मुहर के साथ अनुरोध किया गया है कि इसे रिसाइकल कर लें। ऐसा धनिया पहली बार देखा। सौ ग्राम धनिए के पैक का रेट उस दिन, लगभग छ न्यूज़ीलैंड डॉलर यानी तीन हज़ार एक सौ तेरह रूपए किलो के हिसाब से रहा। मुफ्त मिलने वाले धनिए की याद तुरंत आई और गई क्यूंकि यहां कभी मुफ्त नहीं मिलता। बात कुछ और है जिसके लिए वहां के इंडियन स्टोर में चलते हैं जहां भारतीय किराना, सब्ज़ी और दूसरा सामान मिलता है। यह गर्व की बात है कि सामग्री लगभग भारतीय शैली में ही रखी है। एक किलो करेले लगभग ग्यारह सौ रूपए के मिल रहे हैं। सब्जियों के पड़ोस में खुला धनिया पड़ा दिखा जिसमें से ग्राहक अपने हिसाब से तोड़ छांट कर खरीदते होंगे। यह जड़ समेत है जैसा हमारे शहर में मिलता है। धनिए की दो चार टहनियां फर्श पर गिरी हुई थी जो दुखी सी लगी।
इसे भी पढ़ें: गड्ढों का नामकरण सामाजिक योजना (व्यंग्य)
धनिए के निचली तरफ रखे एक नोटिस ने कहा, मुझे ज़रूर पढना। नोटिस में धनियाजी के दो फोटो छपे हैं। एक में सिर्फ जड़ें हैं, दूसरे फोटो में जड़ों समेत धनिया है जिसे खरीदने के लिए टिक किया गया है। सूचना अंग्रेज़ी में है जिसे हिंदी में ऐसे समझ सकते हैं, ‘कृपया धनिए की जड़ें न तोड़ें। धनिया जड़ों समेत बेचा जाता है। हम सप्लायर को पूरी गुच्छी के लिए भुगतान करते हैं। जड़ें तोड़ने या पत्ते हटाने से उत्पाद खराब हो जाता है। खराब धनिए की दोगुना कीमत वसूली जाएगी और धनिया तो लेना ही पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा हमेशा बनाए रखनी चाहिए। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद ।’
बेचारे भारतीय ग्राहक यानी सहजता से न बदलने वाले लोग, धनिया, कभी तो मर्ज़ी से खरीदना चाहते हैं। देस हो या विदेश जब खरीदना, तो छांट कर ही खरीदना हमारा पारम्परिक अधिकार है। विक्रेता भी भारतीय है तभी नोटिस लगाना पड़ा। हालांकि पालिथिन में लिपटा एक कद्दू भी वहां दिखा जो दो जगह से खराब होना शुरू हो चुका था लेकिन इस तरह सब्जियां बेच देना भी हमारी परम्परा है। स्वाद और सुगंध बढ़ाने के धनिए का स्वाद, चाहे मुफ्त में मिले या तीन हज़ार एक सौ रूपए किलो, हम अपनी परम्परागत आदतें नहीं छोड़ते। क्यूं छोड़ें, संस्कृति भी एक चीज़ होती है।
- संतोष उत्सुक
अन्य न्यूज़













