मिजोरम में कोरोना के 13 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,660 हुई

corona cases

राज्य में इस समय 463 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं 3,192 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। अधिकारी के अनुसार मिजोरम के 11 जिलों में से केवल दक्षिणी राज्य सियाहा अब तक कोविड-19 से मुक्त है। राज्य में अब तक 1,40,387 नमूनों की जांच हो चुकी है।

आइजोल। मिजोरम में 10 पुलिसकर्मियों और एक सुरक्षाकर्मी समेत कम से कम 13 लोग नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,660 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमित मिले नये मरीजों में बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद वहां से लौटे मिजोरम सशस्त्र पुलिस (एमएपी) के दस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोरोना के 101 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,893 हुई

उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस समय 463 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं 3,192 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। अधिकारी के अनुसार मिजोरम के 11 जिलों में से केवल दक्षिणी राज्य सियाहा अब तक कोविड-19 से मुक्त है। राज्य में अब तक 1,40,387 नमूनों की जांच हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़