दिल्ली में पुलिस का बड़ा 'क्लीनअप ड्राइव'! वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!

Delhi
ANI
रेनू तिवारी । Aug 22 2026 5:02PM

दिल्ली के बाहरी जिले में सत्यापन अभियान के दौरान भारत में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी कथित रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार और बांग्लादेश के तीन नागरिक शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में चलाए गए एक विशेष सत्यापन और पहचान अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी विदेशी नागरिक भारत में वैध वीज़ा और पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त (Visa Expiry) होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को इस पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार और बांग्लादेश के तीन नागरिक शामिल हैं। इसने बताया कि यह अभियान इलाके में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए बाहरी जिले की विदेशी प्रकोष्ठ इकाई और स्थानीय पुलिस थानों की ओर से चलाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone Spirit Controversy | दीपिका पादुकोण ने वांगा ब्रदर्स के दावों का दिया मौन जवाब, 'महिला विरोधी सोच' वाली पोस्ट ने मचाया बवाल

पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पीरागढ़ी चौक के पास तीन बांग्लादेशी नागरिकों को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने कथित रूप से वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, सत्यापन के दौरान तीनों विदेशी नागरिक वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और उनके पासपोर्ट तथा वीजा की अवधि समाप्त पाई गई।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में पश्चिम विहार ईस्ट और निहाल विहार थानों की पुलिस टीमों ने विदेशी प्रकोष्ठ के साथ मिलकर 15 और विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें थाईलैंड के नौ, नाइजीरिया के चार, युगांडा का एक और गिनी का एक नागरिक शामिल है। इन सभी के पासपोर्ट और वीजा अवधि समाप्त पाई गई। पुलिस के अनुसार, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने इन सभी के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi बोले UP में पर्याप्त Sugar Stock, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की कार्रवाई

कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी 18 हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों की जानकारी 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (FRRO) को सौंप दी है। एफआरआरओ (FRRO) ने इन सभी नागरिकों के खिलाफ उनके संबंधित देशों में वापस भेजने (Deportation Process) की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़