उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटने से 20 घायल

Agra-Lucknow Expressway
ANI
Renu Tiwari । Nov 6 2025 12:22PM

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हसनपुर थाना क्षेत्र के पास हुई। कुमार ने पीटीआई-को बताया कि लगभग 60 यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रही बस, गोभी से लदे एक पिकअप वाहन से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Heavy Rain | तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी, तिरुपत्तूर में स्कूल बंद, IMD ने किया सावधान!

टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़कर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँचीं और बस की खिड़कियाँ तोड़कर यात्रियों को बचाया।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनावी संग्राम: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, अब किसकी जीत का है इंतजार?

पुलिस ने बताया कि घायलों को औरास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस तेज़ गति से चल रही थी।

News Source - PTI Information 

All the updates here:

अन्य न्यूज़