ओडिशा में कोविड-19 के 2,912 नए मामले, 40 लोगों की मौत

मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 2,912 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 8,93,508 हो गई। वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,801 हो गई।

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 के 2,912 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 8,93,508 हो गई। वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,801 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: महामारी के कारण ‘परेशानी’ के बावजूद तोक्यो के लिए तैयार है भारतीय हॉकी अंपायर

इस अवधि में 3,486 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद, स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,56,498 हो गई। पिछले चार दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब संक्रमण के नए मामले 3,000 से कम सामने आए हैं। राज्य में अब 33,156 मरीजों का इलाज चल रहा है। नए मामलों में से 1,675 मामले पृथकवास केंद्र और 1,237 संपर्क तलाश के दौरान सामने आए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़