8 साल 4 माह की सजा में 387 दिन बाहर, राम रहीम की मनमर्जियां कब रुकेगी?

Ram Rahim
ANI
अभिनय आकाश । Jan 5 2026 2:36PM

हालिया परोल से पहले राम रहीम 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसी संगठनों ने राहत दिए जाने की आलोचना की है। जेल से बाहर आने के बाद वह कई बार बागपत स्थित डेरा के आश्रम में रहा।

अपनी दो शिष्याओं से रेप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रविवार को फिर 40 दिन की परोल मिल गई। राम रहीम अभी हरियाणा में रोहतक के सुनारिया जेल में बंद हैं। इससे पहले पिछले साल अगस्त में 40 दिन की परोल मिली थी। इस हालिया परोल से पहले राम रहीम 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसी संगठनों ने राहत दिए जाने की आलोचना की है। जेल से बाहर आने के बाद वह कई बार बागपत स्थित डेरा के आश्रम में रहा।

इसे भी पढ़ें: खुद को एक्टिविस्ट या बुद्धिजीवी बताकर कानून को ठेंगा दिखाने वालों को बड़ा झटका लगा है

ये मनमानी आखिर कब रुकेगी?

1. 24 अक्टूबर 2021 : 1 दिन की पैरोल, बीमार मां के लिए।

2. 21 मई, 2021: 1 दिन की, बीमार मां के लिए फिर।

3.7 फरवरी, 2022: 21 दिन की, पंजाब में चुनाव थे।

4. 17 जून, 2022: 30 दिन, हरियाणा निकाय चुनाव थे।

5. 15 अक्टूूर, 2022: 40 दिन की, आदमपुर उपचुनाव थे।

6. 21 जनवरी 2023: 40 दिन, शाह सतनाम जयंती थी।

7. 20 जुलाई, 2023: 30 दिन, 15 अगस्त को बर्थडे था।

8. 21 नवंबर, 2023: 21 दिन, राजस्थान में चुनाव थे।

9. 19 जनवरी, 2024: 50 दिन, लोकसभा चुनाव होने थे।

10. 13 अगस्त, 2024: 21 दिन, 15 अगस्त को बर्थडे था।

11.1 अक्टूबर, 2024: 21 दिन, हरियाणा में चुनाव थे।

12. 28 जनवरी, 2025: 30 दिन, दिल्ली में चुनाव थे।

13. 9 अप्रैल, 2025: 41 दिन, डेरे का स्थापना दिवस था।

14. 5 अगस्त, 2025: 40 दिन, 15 को बर्थडे था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़