कुत्ते से बचकर भागते वक्त बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 8 घंटे चला था रेस्क्यू

borewell
Creative Common

होशियारपुर में बैरामपुर के समीप ख्याला बुलंदा गांव में आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने के दौरान छह साल का एक लड़का रविवार को 100 फुट गहरे ‘बोरवेल’ में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।

होशियारपुर। होशियारपुर में बैरामपुर के समीप ख्याला बुलंदा गांव में आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने के दौरान छह साल का एक लड़का रविवार को 100 फुट गहरे ‘बोरवेल’ में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुयी जब ऋतिक रोशन एक खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। इस पर वह भागते हुये ‘बोरवेल शाफ्ट’ पर चढ़ गया जो जूट के बोरे से ढका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। यह लड़का प्रवासी मजदूरों के परिवार से बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जीत के साथ सत्र समाप्त करना चाहेंगे सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त संदीप हंस समेत जिला प्रशासन के दल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि लड़के की स्थिति पर नजर रखने के लिए ‘बोरवेल’ के अंदर एक कैमरा लगाया गया। पाइप के जरिए उच्च गति से ऑक्सीजन दी गई। बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही खुदाई शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़