बिहार में 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

shot dead
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे का कारण कोई पुराना संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है... आगे की जांच जारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है।

यह घटना नूरसराय पुलिस थाने के अंतर्गत डोइया गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटी। सुशीला देवी इस दौरान अपने खेत से लौट रही थीं। सदर-2 उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया, महिला के बेटे के अनुसार, हमलावरों ने घात लगाकर उसके सिर में गोली मार दी। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे का कारण कोई पुराना संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है... आगे की जांच जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बढती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जतायी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़