गुजरात मोरबी हादसे में पुल रिपेयरिंग करने वाली कंपनी के 9 लोग अरेस्ट, 140 लोगों की हुई है मौत

Gujarat
ANI

गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल टूटने के मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हो गई। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने बताया, हमने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोरबी। गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल टूटने के मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हो गई। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने बताया, हमने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले में जांच जारी है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही मीडिया को ब्योरा देगी।

इसे भी पढ़ें: राजद्रोह कानून पर रोक जारी रहेगी, जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पुलिस ने केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल हादसे का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- मन मजबूत करके आपके बीच आया हूं

‘बी’ डिवीजन के पुलिस निरीक्षक प्रकाश देकीवाडिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना पुल लगभग आठ महीने से उपयोग में नहीं था क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इसके रखरखाव के लिए एक ‘निजी एजेंसी’ को काम सौंपा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़