Pune में Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले भिड़े ABVP और NSUI छात्र, भारी पुलिस तैनात

महाराष्ट्र के पुणे स्थित सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास परिसर में शुक्रवार को एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद शनिवार को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के पंजीकरण और दो छात्राओं को कथित रूप से धमकाने के आरोपों के बाद बढ़ा। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को यहां सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एबीवीपी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (सीओईपी) की छात्राओं पर शनिवार के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे।
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम का समर्थन करने वाली दो छात्राओं को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रावास में कथित रूप से बंद कर दिया और उन्हें धमकाया। घटना के बाद छात्रावास पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि एबीवीपी कार्यकर्ता दोनों छात्राओं को धमका रहे थे।
अन्य न्यूज़














