संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी की जरूरत : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

Manoj Sinha

उपराज्यपाल ने संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच रोकथाम के प्रयासों में समुदायों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की अपील की।

जम्मू|  कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि इसके रोकथाम के प्रयासों में समुदायों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है।

सिन्हा ने सामुदायिक सेवा में लगे गैर सरकारी संगठनों और कार्यकर्ताओं से भी आगे आने और नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों को पूरा करने का आग्रह किया।

सिन्हा ने यहां एसएमजीएस अस्पताल में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा कैंसर वार्ड और बच्चों के खेल क्षेत्र का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित किया। बाल चिकित्सा कैंसर वार्ड को अत्याधुनिक स्वरूप सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में समर्पित एक स्वयंसेवी संगठन स्पार्कल वुमन क्लब ने दिया है।

उपराज्यपाल ने संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच रोकथाम के प्रयासों में समुदायों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़