Mahakumbh Stampede के बाद भी संगम तट पर पहुंच रहे श्रद्धालु, हादसे के बाद दुरुस्त हुई व्यवस्था

mk8
प्रतिरूप फोटो
ANI
रितिका कमठान । Jan 30 2025 10:07AM

हादसे के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रयागराज जाने के निर्देश मुख्यमंत्री से मिले है। दोनों अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। अधिकारी घटना होने के कारणों का पता लगाएंगे।

प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व से पहले ही भगदड़ की घटना हुई है। इस भगदड़ में 30 लोगों की जान गई है। इसकी जानकारी डीआईजी वैभव कृष्ण ने दी है। अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 30 की मौत हो चुकी है। मृतकों में से अबतक 25 की पहचान हो चुकी है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात और असम के लोग भी शामिल है।

हादसे के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रयागराज जाने के निर्देश मुख्यमंत्री से मिले है। दोनों अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। अधिकारी घटना होने के कारणों का पता लगाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़