Agnibaan स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने किया सफलतापूर्वक लॉन्च, ISRO ने दिया ये रिएक्शन

rocket
प्रतिरूप फोटो
Cr
रितिका कमठान । May 30 2024 10:22AM

श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है। इसरो ने भी इसकी सफल लॉन्चिंग के बाद इसे 'एक प्रमुख मील का पत्थर' करार दिया है। इसरो ने अग्निकुल कॉसमॉस को इस सफलता और उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है।

स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है। इसरो ने भी इसकी सफल लॉन्चिंग के बाद इसे 'एक प्रमुख मील का पत्थर' करार दिया है।

इसरो ने अग्निकुल कॉसमॉस को इस सफलता और उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है। इसकी खासियत है कि ये दुनिया का पहला 3डी रॉकेट है। ये एक सिंगल स्टेज रॉकेट है। इसके इंजन का नाम अग्निलेट इंजन है। ये 3डी प्रिंट से तैयार हुआ इंजन है। इस इंजन की खासियत है कि ये 6 किलोन्यूटन की ताकत पैदा कर सकता है। इसमें सेमी क्रायोजेनिक इंजन लगा हुआ है। बता दें कि पारंपरिक गाइड रेल के जरिए इसे लॉन्च नहीं किया गया है। 

इस अग्निकुल कॉसमॉस के सहसंस्थापक और सीईओ श्रीनाथ रविचंद्रन का कहना है कि ये सबऑर्बिटल मिशन है। इसके सफल होने पर इसके ऑटोपॉयलट, नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम के सुचारू रूप से काम करने के संबंध में भी जानकारी मिलेगी। आगामी प्रोजेक्ट के लिए तैयारियां कैसी होनी चाहिए, इसकी जानकारी भी मिलेगी।

 

इसरो ने की मदद

अग्निकुल को लॉन्च करने में इसरो ने भी खास रोल अदा किया है। इसरो ने इसे लॉन्च करने में काफी मदद की है। इसके तहत श्रीहरिकोटा में ही एक अलग लॉन्च पैड बनाया गया जो इसरो के पारंपरिक लॉन्चपैड से काफी छोटा है। इसमें और अन्य लॉन्च पैड में चार किलोमीटर की दूरी है। बता दें कि स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी से लैस इस लॉन्च पैड को बनाया गया है। यहां से प्राइवेट कंपनियों के रॉकेट्स लॉन्च होते है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़