कृषि मंत्री कमल पटेल ने माना मुख्यमंत्री चौहान का आभार

Agriculture Minister
दिनेश शुक्ल । Jun 7 2021 9:57PM

ग्रीष्मकालीन मूँग का समर्थन मूल्य 7,196 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारत करने पर आभार व्यक्त किया है। कृषि मंत्री पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुँचे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रीष्मकालीन मूँग का समर्थन मूल्य 7,196 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारत करने पर आभार व्यक्त किया है। कृषि मंत्री पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुँचे। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स

मुख्यमंत्री निवास पहुँचे मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री चौहान की गरीब और किसान के प्रति संवेदनशीलता को दिखता है। इस दौरान पटेल और दर्शन चौधरी ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हल भेंट किया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़