अन्नाद्रमुक ने एग्जिट पोल को खारिज किया, दोबारा सत्ता में वापसी का भरोसा जताया

AIADMK

अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को शुक्रवार को खारिज किया, जिसमें राज्य में द्रमुक नीत विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है।

नयी दिल्ली। अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को शुक्रवार को खारिज किया, जिसमें राज्य में द्रमुक नीत विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। अन्नाद्रमुक ने कहा कि पार्टी की जीत होगी और वह 2016 में हुए विधानसभा चुनाव नतीजों की सफलता को दोहराएंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसेना ने विदेशों से चिकित्सा ऑक्सीजन लाने के लिए युद्धक पोत तैनात किए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पार्टी के संयोजक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम ने एक संयुक्त बयान में वर्ष 2016 के एग्जिट पोल की याद दिलाते हुए कहा कि तब भी ऐसे सर्वेक्षण गलत साबित हुए थे। बयान में कहा गया, इस तरह की अफवाहें हैं कि विपक्षी दल सरकार बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल में भाजपा की स्थिति पर बोली कांग्रेस, चुनावी नतीजों की प्रतीक्षा करनी चाहिए

हालांकि, मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद वर्ष 2016 की तरह अन्नाद्रमुक की जीत तय है। तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। अधिकतर चुनाव बाद सर्वेक्षणों में द्रमुक की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़