Air India Express उड़ान में कई घंटे की देरी से Kannur एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

Air India
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम जाने वाले यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। सुबह सात बजे रवाना होने वाले विमान में कई घंटों की देरी के बाद गुस्साए यात्रियों ने समय पर जानकारी न देने का आरोप लगाया। दूसरी ओर एयरलाइन के सूत्रों का दावा है कि यात्रियों को उड़ान के समय में बदलाव की पूर्व सूचना दी गई थी।

कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान का समय बदले जाने के बाद यात्रियों ने सोमवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर पर प्रदर्शन किया और हंगामा किया। टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों में हवाई अड्डे पर नाराज यात्री एयरलाइन कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए और उन पर उड़ान में देरी के बारे में पहले से जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए दिखे। विमान को सुबह करीब सात बजे उड़ान भरना था लेकिन इसमें कई घंटों की देरी हो गई।

एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि यात्रियों को उड़ान में देरी के बारे में पूर्व सूचना दे दी गई थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़