कांग्रेस ने अजय कुमार को झारखंड कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया

Ajoy Kumar new Jharkhand Congress chief

कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। आलमगीर आलम को विधायक दल का नेता चुना गया

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। आलमगीर आलम को विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में 2019 के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अजय कुमार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और आलमगीर आलम को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने को स्वीकृति प्रदान की।’’

कुमार जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पांच क्षेत्रीय समन्वयकों, संगठन एवं चुनाव संबंधी सात समितियों को स्वीकृति प्रदान की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़