अमर सिंह के खुलासे की जांच कराएंगे: कलराज मिश्र
केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के इस खुलासे की जांच करायी जाएगी कि मुंबई के आतंकवादियों को उत्तर प्रदेश में शरण दी जाती है।
भदोही। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के इस खुलासे की जांच करायी जाएगी कि मुंबई के आतंकवादियों को उत्तर प्रदेश में शरण दी जाती है। मिश्र ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी आतंकवादियों की पार्टी है और इसका खुलासा खुद सपा के वरिष्ठ नेता रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अमर सिंह जैसे वरिष्ठ नेता का कहना है कि मुंबई के आतंकवादियों को उत्तर प्रदेश में शरण दी जाती है। अमर सिंह के इस खुलासे की जांच करायी जाएगी। अमर सिंह ने यह भी बताया है कि मुजफ्फरनगर दंगों में भी उन्हीं लोगों का हाथ है, जो इन आतंकवादियों को शरण देते हैं।’’ केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन हारी हुई मानसिकता का गठबंधन है। ‘‘केन्द्र से मिलने वाले पैसे से होने वाले काम को अपना बताकर आज कह रहे हैं कि काम बोलता है। किसानों का गला घोंटने वाली सरकार कहती है कि काम बोलता है।’'
अन्य न्यूज़