कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयकों को लेकर अमरिंदर-सुखबीर ने एक-दूसरे पर बीजेपी से मिलीभगत का लगाया आरोप

Amarinder Sukhbir

अमरिंदर सिंह ने टिप्पणी की कि इस मुद्दे पर बादल का रुख भाजपा के साथ मिलीभगत का संकेत है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि शिअद ने कृषि कानूनों के संबंध में एक बार फिर पलटी मारी है।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य द्वारा लाए गए विधेयकों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। दोनों ने एक-दूसरे पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। अमरिंदर सिंह ने टिप्पणी की कि इस मुद्दे पर बादल का रुख भाजपा के साथ मिलीभगत का संकेत है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना संक्रमण के 499 नए मामले, अब तक 4,060 मरीजों ने तोड़ा दम

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिअद अध्यक्ष बादल ने मुख्यमंत्री पर लोगों को गुमराह करने और विधेयकों के माध्यम से केंद्र के साथ मिलकर किसानों से धोखा करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि शिअद ने कृषि कानूनों के संबंध में एक बार फिर पलटी मारी है। उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में शिअद की सांसद हरसिमरत कौर के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने और शिअद के राजग गठबंधन से नाता तोड़ने को नाटक करार दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़