गठबंधन की सरकार बनने पर हर रोज बदलेगा प्रधानमंत्री: अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट हो रहे विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बताए कि आपका प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है।
कानपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज विपक्षी दलों से अपने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इतनी संख्या में सीटें जिताएं कि विरोधियों के ‘दिल दहल‘ जाएं। शाह ने भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट हो रहे विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बताए कि आपका प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है। सुन लो! अगर गठबंधन बना तो सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेश यादव, बुधवार को ममता, बृहस्पतिवार को शरद पवार, शुक्रवार को देवगौड़ा प्रधानमंत्री बनेंगे। शनिवार और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। ये लोग परिवर्तन करने चले हैं और नेता का पता नहीं।
अगर देश में गठबंधन की सरकार बनती है तो
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 30, 2019
सोमवार को बहन जी
मंगलवार को अखिलेश जी
बुधवार को ममता दीदी
गुरुवार को शरद पवार जी
शुक्रवार को देवेगौड़ा जी
शनिवार को स्टालिन पीएम बन जाएंगे
और रविवार को देश छुट्टी पर चला जायेगा: श्री अमित शाह #बूथ_जीता_UP_जीता pic.twitter.com/413LbDpPbm
इसे भी पढ़ें: शाह का आरोप, चिटफंड मालिकों ने खरीदी ममता की पेंटिंग, TMC ने भेजा मानहानि नोटिस
उन्होंने कहा कि भाजपा के फोर बी हैं- बढ़ता भारत, बनता भारत। जो गठबंधन करने चले हैं उनके फोर बी हैं- बुआ, भतीजा, भाई और बहन। इन लोगों की सरकार देश को आगे नहीं ले जा सकती। हम चाहते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बने। विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार मजबूर हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि यह लड़ाई देश के लिये महत्वपूर्ण है। यह लड़ाई जीतना भाजपा के साथ-साथ भारत के लिये भी जरूरी है। हमारा कार्यकर्ता 50 प्रतिशत लड़ाई जीतकर ही आएगा। सीटों की संख्या ऐसी हो कि विरोधियों के दिल दहल जाएं।’
उन्होंने एनआरसी का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि चुनाव में जाने से पहले गठबंधन के सभी नेताओं को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिये। भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। शाह ने कहा कि वह कांग्रेस के सभी नेताओं का आह्वान करना चाहते हैं कि राम जन्मभूमि का नाम लेने का आपको कोई अधिकार नहीं है। वह उत्तर प्रदेश की जनता से कहने आये हैं कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर जल्द से जल्द बने इसके लिये भाजपा कटिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल में शाह ने बताया OROP का मतलब, कहा- ओनली राहुल, ओनली प्रियंका
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन कांग्रेस सरकार ने अधिग्रहीत कर ली थी। न्यास ने वह जमीन वापस मांगी, तो हमने इसका फैसला कर लिया। वह बहुत बड़ा फैसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद है कि उन्होंने यह साहसी कदम उठाया है। हम आशा करते हैं कि जल्द से जल्द अयोध्या मामले का निपटारा हो और श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर जनता का कल्याण करें।
आज कानपुर में आयोजित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में गजब का उत्साह देखने को मिला।
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2019
अपने कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह देखकर में कह सकता हूँ कि 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 से भी प्रचंड विजय के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। pic.twitter.com/yW0LePhvAU
अन्य न्यूज़