इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, पंजाब की दो लोकसभा सीट के परिणाम ने चौंकाया

Amritpal
Creative Common
अभिनय आकाश । Jun 4 2024 9:02PM

असम जेल से चुनावी लड़ाई लड़ने वाले अमरीपाल सिंह को 4,04,430 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 2,07,310 वोट मिले। आम आदमी पार्टी (आप) के लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव आयोग के अनुसार, जेल में बंद खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने मंगलवार को पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ 1,97,120 वोटों से जीत हासिल की। असम जेल से चुनावी लड़ाई लड़ने वाले अमरीपाल सिंह को 4,04,430 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 2,07,310 वोट मिले। आम आदमी पार्टी (आप) के लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

इसे भी पढ़ें: Khadoor Sahib Results Updates: आतंकवाद के आरोपों में जेल में बंद अमृतपाल, जानें खडूर साहिब सीट पर क्या है हाल

फरीदकोट सीट पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे सरबजीत सिंह खालसा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आप उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल को 70,053 वोटों से हराया। सरबजीत सिंह खालसा को कुल 2,98,062 वोट मिले, जबकि अनमोल 2,28,009 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अमरजीत कौर साहोके 1,60,357 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

All the updates here:

अन्य न्यूज़