राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई

rajasthan

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले आए जिनमें कोटा में 18, जयपुर में 13, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार सुबह बढ़कर 2000 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था। पहली जांच रिपोर्ट में वह ‘संक्रमित’ नहीं पाए गए थे लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह 29वीं मौत है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते कोटा में फंसे बिहार के छात्रों ने शुरू किया भूख हड़ताल, वापसी की लगाई गुहार

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं शुक्रवार सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले आए जिनमें कोटा में 18, जयपुर में 13, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़