Army Helicopter Crashed | अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत

Army Cheetah helicopter crashes
प्रतिरूप फोटो
ANI
रेनू तिवारी । Oct 5 2022 1:39PM

भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई।

इस वक्त एक दुखद खबर आ रही हैं, भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah Jammu Kashmir Visit | अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा की, अधिकारी हुए बैठक में शामिल

घटना तवांग जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर 5 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे हुई। दुर्घटनास्थल अरुणाचल प्रदेश के लुंगला इलाके में बताया गया है। अभी तक, दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, चाहे वह खराब मौसम की स्थिति हो या हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या, अभी तक इसके बारे में कुच जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

इसे भी पढ़ें: Ponniyin Selvan Collection | मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 300 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

भारतीय सेना की एक प्रेस विज्ञप्ति में लिका गया - तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भरने वाला एक सेना विमानन चीता हेलीकॉप्टर 05 अक्टूबर (आज) सुबह लगभग 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को निकटतम सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। खेद के साथ हम सूचित करते हैं कि इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। इस स्तर पर दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़