अमेरिकन सेंटर पर हमले का संदिग्ध गया से गिरफ्तार

[email protected] । Feb 25 2017 5:21PM

कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर साल 2002 में हुए हमले के संदिग्ध को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है। मगध रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने यह जानकारी दी।

गया। कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर साल 2002 में हुए हमले के संदिग्ध को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है। मगध रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते, झारखंड और बिहार पुलिस ने शुक्रवार देर रात नीमचक बाठानी पुलिस थानाक्षेत्र से मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार किया।

मोहम्मद सरवर पर उसी साल एक सीबीआई टीम पर हमले और हजारीबाग में झारखंड पुलिस पर हमले का भी संदेह है। इस घटना में दो हमलावर मारे गए थे लेकिन मोहम्मद सरवर भागने में कामयाब रहा था। डीआईजी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध को झारखंड के हजारीबाग ले जाया गया। कोलकाता में बाइक सवार दो हमलावरों ने 22 जनवरी 2002 को जवाहरलाल नेहरू रोड पर स्थित अमेरिकी सेंटर के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों पर एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि 14 अन्य घायल हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़