Arunachal Pradesh: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Man arrested
प्रतिरूप फोटो

दर्ज मामले के आधार पर बताया कि 22 जून को पश्चिमी सियांग जिले में दो लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

ईटानगर, 25 जून अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु पोसवाल ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि 22 जून को पश्चिमी सियांग जिले में दो लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।’’

इसे भी पढ़ें: पूरी तरह इथेनॉल पर चलने वाले नए वाहन लाए जाएंगे: गडकरी

पोसवाल ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। आलो महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़