Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी ने भगवंत मान को बना दिया 'स्टार'! जानिए कैसे बदली AAP राजनीति?

Bhagwant Mann
ANI
अभिनय आकाश । Apr 8 2024 6:11PM

सीएम भगवंत मान अब हरियाणा से गुजरात जाएंगे। मान इंडिया ब्लॉक प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। 8 अप्रैल को सीएम का कुरूक्षेत्र में कार्यक्रम है। यहां वे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को गुजरात में होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे। आज से वे पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत अलग-अलग राज्यों में जाएंगे और आप उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां और रोड शो करेंगे। इसको लेकर पार्टी आलाकमान ने तैयारी कर ली है। इसके अलावा कुछ अन्य नेता भी उनके साथ रहेंगे। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. दुर्गेश पाठक भी शामिल हैं। ये दौरा पूरे एक महीने तक चलेगा। इसके साथ ही वे पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर चुनावी रणनीति भी बना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Amritpal Singh News: पंजाब में अरेस्ट की गई अमृतपाल की मां, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या है चुनावी कार्यक्रम?

सीएम भगवंत मान अब हरियाणा से गुजरात जाएंगे। मान इंडिया ब्लॉक प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। 8 अप्रैल को सीएम का कुरूक्षेत्र में कार्यक्रम है। यहां वे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को गुजरात में होगा। गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा उनका असम जाने का भी कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: इसलिए BJP ने पंजाब में अकाली दल को कर दिया बाय-बाय, हाई-प्रोफाइल लोगों को शामिल कराने की तैयारी

सरकारी हेलीकॉप्टर का नहीं करेंगे इस्तेमाल

यह बात भी सामने आई है कि सीएम भगवंत मान चुनाव प्रचार के कार या हवाई जहाज़ से दूसरे राज्य में जाते समय अपने सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि सीएम भगवंत मान सभी राज्यों का एक बार दौरा कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के जेल जाने के बाद अब वह स्टार प्रचारक हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़