आतिशी सेवाओं, सतर्कता विभाग का प्रभार भी संभालेंगी, उपराज्यपाल को भेजी गई फाइल : सरकारी सूत्र

Atishi
प्रतिरूप फोटो
ANI

दोनों विभाग पहले आतिशी के कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज के पास थे। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है। यह विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

नयी दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी को सेवाओं और सतर्कता विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना को भेजा है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी। ये दोनों विभाग पहले आतिशी के कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज के पास थे। यह कदम दिल्ली सेवा विधेयक को संसदीय मंजूरी मिलने के एक दिन बाद आया है। यह विधेयक केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही पर नियंत्रण देगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Cabinet | दिल्ली में केजरीवाल कैबिनेट में फेरबदल, सौरभ भारद्वाज से लेकर दो मंत्रालय आतिशी को सौंपे गए

संसद ने सोमवार को विवादास्पद ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मतविभाजन के बाद मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा। उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दिए जाने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीन विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वह अब 14 विभाग संभालेंगी। दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभागों का प्रभार उन्हीं के पास है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़