Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए

Azam Khan
ANI
एकता । Nov 1 2026 3:33PM

जेल से रिहा होते ही समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को गाजियाबाद की पीएमएलए अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। अदालत में ईडी ने पुलिस रिमांड मांगी थी, जिसका बचाव पक्ष ने कड़ा विरोध किया।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर जेल पहुंच गए हैं। शनिवार को ही जेल से बाहर आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को ईडी ने उन्हें गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आजम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल से रिहाई के तुरंत बाद हुई गिरफ्तारी के बाद अब आजम खान को फिर जेल में रहना होगा।

गाजियाबाद की डासना जेल में रहेंगे आजम खान

कोर्ट का आदेश आने के बाद पुलिस आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल लेकर रवाना हो गई। वह अब 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। यह हिरासत 13 तारीख तक रहेगी।

इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप

वकील बोले- गिरफ्तारी जेल में रहते हुए भी हो सकती थी

आजम खान के वकील दानिश अली ने बताया कि ईडी ने पुलिस हिरासत मांगी थी, लेकिन उनकी तरफ से इसका विरोध किया गया। उन्होंने कहा, "पुलिस हिरासत मांगी गई थी, लेकिन हमने इसका विरोध किया। 14 दिनों की हिरासत की मांग की गई थी। आजम खान की तबीयत ठीक नहीं थी, हालांकि वह ठीक थे।" वकील के मुताबिक, ईडी ने अदालत में दलील दी कि उसने पहले ही आजम खान की गिरफ्तारी की मांग की थी और यह मामला 2019 का है।

इसे भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दानिश अली ने बताया कि बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि ईडी सात दिन पहले भी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई कर सकती थी। अगर ऐसा होता तो आजम खान की जेल से रिहाई के समय यह पूरा मामला निपट चुका होता। उन्होंने कहा कि अगर ईडी को उन्हें गिरफ्तार करना था, तो जेल में रहते हुए भी ऐसा किया जा सकता था। वकील के मुताबिक, अदालत में करीब ढाई घंटे तक दलीलें चलीं। इसके बाद आजम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया, जो 13 तारीख तक लागू रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़