Mahashivratri पर Bageshwar Dham में बजेगी शहनाई, Dhirendra Shastri 300 गरीब बेटियों का कराएंगे कन्यादान

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में 300 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हो रहा है, जो धाम का सातवां ऐसा सामाजिक आयोजन है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव का पूरा खर्च मंदिर के दानपात्र से उठाया जा रहा है और इसमें 9 देशों के राजदूत भी शिरकत कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक भव्य धार्मिक और सामाजिक उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 300 गरीब और बेसहारा बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है।
यह आयोजन बागेश्वर धाम का सातवां कन्या विवाह महा महोत्सव है। खास बात यह है कि इस आयोजन का पूरा खर्च मंदिर के दानपात्र से आने वाली राशि से उठाया जाता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस साल का उत्सव केवल एक राष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल इवेंट बन गया है। इस शुभ अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए 9 देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।
इसे भी पढ़ें: कभी Mayawati के थे 'Right Hand', अब Congress छोड़ Akhilesh Yadav की साइकिल पर सवार हुए Naseemuddin Siddiqui
इस मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'आज 300 बेटियों के कन्या विवाह महा महोत्सव का पवित्र मौका है। दानपात्र मंदिर से यह सातवां आयोजन किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस भव्य समारोह में 10 से 15 लाख लोग पहुंचेंगे, जिनके लिए प्रशासन और धाम की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।'
#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On the occasion of Mahashivratri, 300 poor daughters will be married at Bageshwar Dham.
— ANI (@ANI) February 15, 2026
Bageshwar Dham Peethadheesh Shri Dhirendra Krishna Shastri says, "Today is the sacred occasion of the Kanya Vivah Maha Mahotsav of 300 daughters, where… pic.twitter.com/NUwSe2IeGQ
अन्य न्यूज़
















