Ballia में विसर्जन यात्रा के दौरान धार्मिक झंडा जलाने पर दो अज्ञात लोगों पर FIR

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार रात गड़वार कस्बे से निकल रही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक खंभे पर लगे झंडे को जलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बाद शुक्रवार को यह कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

★ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान इस्लामी झंडा जलाने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ★ पुलिस के अनुसार, ★यह घटना बुधवार रात गड़वार कस्बे में उस समय हुई, जब शोभायात्रा एक मस्जिद के पास से गुजर रही थी।

उसने बताया कि शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर बिजली के खंभे पर लगे इस्लामी झंडे में कथित तौर पर आग लगा दी। ★ अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली। ★ उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

★ वर्मा ने कहा कि ★घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ★ कई मुस्लिम संगठनों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना का वीडियो साझा करते हुए नाराजगी जताई है। वीडियो में कुछ युवक शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाते और झंडे को जलाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

★ घटना के कथित वीडियो में मौके पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़