सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और वाम दलों ने की बैठक, 2016 में मिलकर लड़ा था बंगाल चुनाव

Adhir Ranjan Chowdhury

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं ने सीटों को लेकर चर्चाएं कीं। कांग्रेस आलाकमान और वाम मोर्चा के घटक दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने को कहा है।

कोलकाता। कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा ने अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। इन पार्टियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, कांग्रेस की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और अन्य नेताओं ने चर्चा में भाग लिया। 

इसे भी पढ़ें: तृणमूल ने भाजपा पर लगाया फर्जी खबरें गढ़ने का आरोप, कहा- बंगाल में बाहर से ला रही है पर्यटक 

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं ने सीटों को लेकर चर्चाएं कीं। कांग्रेस आलाकमान और वाम मोर्चा के घटक दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने को कहा है। कांग्रेस और वाम दलों ने 2016 का राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में वे अलग-अलग हो गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़