जर्मनी में भगवंत मान को प्लेन से उतारा गया या नहीं? जानें नागरिक उड्डयन मंत्री का जवाब

jyotiraditya scindia
ANI
अंकित सिंह । Sep 20 2022 2:53PM

विपक्ष की मांग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह घटना अंतरराष्ट्रीय धरती पर थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों की पुष्टि करें। लुफ्थांसा को डेटा देना चाहिए। मैं निश्चित रूप से मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर इस पर गौर करूंगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी के दौरे पर थे। इन सबके बीच विपक्ष की ओर से भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किया गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि नशे में धुत होने के कारण भगवंत मान को फ्रेंकफर्ट में लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। इतना ही नहीं, मान पर सीधे तौर पर आरोप लगाया गया कि वह पूरी तरह से नशे में थे जिसकी वजह से फ्लाइट उड़ान भरने में देरी हुई। विपक्ष की ओर से पूरे मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी सवाल पूछा गया। विपक्ष ने सिंधिया से पूरे मामले की जांच कर जवाब की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: प्लेन से उतारे गए पंजाब के CM भगवंत मान! सुखबीर बादल बोले- पंजाबियों को किया शर्मिंदा

अब इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बयान सामने आ गया है। विपक्ष की मांग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह घटना अंतरराष्ट्रीय धरती पर थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों की पुष्टि करें। लुफ्थांसा को डेटा देना चाहिए। मैं निश्चित रूप से मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर इस पर गौर करूंगा। विपक्ष ने भगवंत मान पर नशे में होने का आरोप लगाया। विपक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया कि भगवंत मान को आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचना था। लेकिन वह नहीं पहुंच सके और उन्हें देरी हुई। हालांकि, आम आदमी पार्टी का दावा है कि विपक्ष का आरोप पूरी तरीके से बेबुनियाद है। आप ने कहा है कि अस्वस्थ होने की वजह से पंजाब के मुख्यमंत्री को दिल्ली लौटने में देरी हुई। 

इसे भी पढ़ें: Dream Girl 2 के टीज़र की वाहवाही के बीच जमकर ट्रोल हो रही है Ananya Panday, जाने पूरा मामला

विपक्ष का दावा

शिरोमणि आकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई परेशान करने वाली खबरों में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान को लुफ्थांसा की उड़ान से उतार दिया गया क्योंकि वह बहुत ज्यादा नशे में थे। इससे उड़ान में चार घंटे की देरी हुई। वह ‘आप’ के राष्ट्रीय अधिवेशन से चूक गए। इन खबरों ने दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मसार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री मान के बारे में इन खबरों पर चुप्पी साधे है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव की बात है। यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़