Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में मिल रहा है अच्छा समर्थन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर 1 पर है प्रदेश

 Bhupendra Singh
ANI
अभिनय आकाश । Dec 21 2022 1:13PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर 1 पर था आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर 1 पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार है ही नहीं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब हरियाणा में प्रवेश कर गई है। यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर 1 पर था आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर 1 पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार है ही नहीं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: भारत जोड़ो यात्रा में Covid Protocol का पालन करने के सुझाव पर कांग्रेस भड़की

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल पर कांग्रेस को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार वह प्रोटोकॉल लाती है, तो हम उसका पालन करेंगे। संसद चल रही है, लेकिन हमें कोविड से संबंधित कोई प्रोटोकॉल नहीं दिख रहा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुए है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे? 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के अब तक के यादगार पलों में दौड़, फुटबॉल और बैडमिंटन शामिल

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़