Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो टारगेट किलिंग की तैयारी कर रहे थे। ये शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों से निर्देश ले रहे थे और कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।
बाहरी दिल्ली की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में से दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के और एक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों शूटर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच रोहिणी जिला पुलिस को उनके आने-जाने की भनक लग गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस को मिली थी गुप्त जानकारी
पुलिस का कहना है कि उन्हें इन शूटरों की हरकतों के बारे में पहले ही खुफिया जानकारी मिल गई थी। सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ की टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लगातार निगरानी रखकर और तकनीकी जांच की मदद से तीनों को दबोच लिया गया।
The Delhi Police's Rohini District Special Staff arrests three shooters associated with the Lawrence Bishnoi gang. They were planning a targeted killing. These shooters were receiving information through a network based abroad, after which they were to carry out the crime. They…
— ANI (@ANI) July 12, 2026
इसे भी पढ़ें: Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू
विदेशों से मिल रहे थे निर्देश, कई मामलों में थे तलाश
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन शूटरों को विदेशों में बैठे गैंग के नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे। विदेशी हैंडलर से जानकारी मिलने के बाद ही इन्हें दिल्ली में वारदात को अंजाम देना था। गिरफ्तार किए गए ये शूटर दिल्ली में पहले हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल थे और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। यह भी पता चला है कि ये बदमाश पहले भी हत्या और सरेआम गोलीबारी जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
अन्य न्यूज़














