दक्षिणी दिल्ली में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक टैक्सी चालक की मौत, पीछे बैठा व्यक्ति घायल

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वह (सुनील) एक अन्य व्यक्ति के साथ जा रहा था कि तभी महरौली-बदरपुर रोड के निकट उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।”

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 42 वर्षीय बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में महरौली थाने को सूचना प्राप्त हुई और मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने एक ट्रक के नीचे फंसी मोटरसाइकिल तथा सड़क पर एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के छतरपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वह (सुनील) एक अन्य व्यक्ति के साथ जा रहा था कि तभी महरौली-बदरपुर रोड के निकट उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।”

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़