BJD आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी: पटनायक
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने दावा किया था कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी। यादव के दावे के दो दिन बाद बीजद अध्यक्ष का बयान आया है।
भुवनेश्वर। बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ‘बेहद अच्छा’ प्रदर्शन करेगी। पटनायक ने राज्य सचिवालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं आश्वस्त हूं कि बीजू जनता दल आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी।' भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने दावा किया था कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी। यादव के दावे के दो दिन बाद बीजद अध्यक्ष का बयान आया है।
ଦଳର ସଂଖ୍ୟାଲଘୁ ସେଲ୍କୁ ଆହୁରି ସକ୍ରିୟ ଓ ସୁଦୃଢ଼ କରିବା ଲକ୍ଷ୍ୟନେଇ ନୂତନ କର୍ମକର୍ତ୍ତାଙ୍କୁ ନିଯୁକ୍ତି ଦେଇଛନ୍ତି ଦଳର ସଭାପତି ଶ୍ରୀ @Naveen_Odisha ଏହି ଅବସରରେ ସେକ୍ ମୁସ୍ତାଫା ଏବଂ ଏମ୍.ଡି ଖୁଦ୍ରତ୍ଙ୍କୁ ରାଜ୍ୟ ଉପ-ସଭାପତି ଭାବେ ନିଯୁକ୍ତି ଦିଆଯାଇଥିବାବେଳେ ୪ଜଣଙ୍କୁ ରାଜ୍ୟ ସମ୍ପାଦକ ଭାବେ ନୂତନ ଦାୟିତ୍ୱ ମିଳିଛି। pic.twitter.com/oM7UXr7hVn
— Biju Janata Dal (@bjd_odisha) January 22, 2019
भाजपा के सचिव सुरेश पुजारी ने दावा किया था कि पार्टी राज्य के इस पश्चिमी इलाके में सभी 40 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। ओडिशा में सरकार के खिलाफ स्वाभाविक नाराजगी का सामना कर रही बीजद का नेतृत्व चुनाव में राज्य में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करेंगे। हालांकि उपचुनाव और स्थानीय निकायों के चुनावों के परिणाम के बाद बीजद सरकार के खिलाफ नाराजगी से उबर रही है। मौजूदा ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि उसे ओडिशा में सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता है।
यह भी पढ़ें: EVM हैकिंग पर सिब्बल की सफाई, कहा- साइबर विशेषज्ञ के दावे की होनी चाहिए जांच
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा, ‘‘ नवीन की राजनीति किसी विचारधार पर आधारित नही है। वह अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाएंगे।' इससे पहले आज दिन में बारगढ़ जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणय कुमार साहू औपचारिक तौर पर बीजू जनता दल में शामिल हो गए।
अन्य न्यूज़