सत्ता के लिए खींचतान के बीच राज्यपाल से मिले भाजपा और शिवसेना नेता

bjp-and-shiv-sena-leaders-meet-governor-amidst-pull-for-power
[email protected] । Oct 28 2019 3:20PM

राकांपा 54 और कांग्रेस 44 सीटों पर विजयी रही। चुनाव परिणामों से भाजपा को झटका लगा है क्योंकि पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ अपने बूते सरकार बनाने का लक्ष्य रखा था।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना के नेता दिवाकर राउते ने सोमवार को सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य में नयी सरकार बनाने को लेकर गठबंधन सहयोगियों भाजपा-शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर जारी झगड़े के बीच हुई है।

राज भवन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात सिर्फ ‘‘औपचारिक भेंट’’ थी। दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से अलग-अलग मिले हैं। फडणवीस दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन पर सुबह 11 बजे पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि राउते ने भी कोश्यारी से भेंट की। गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर को 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनावों में भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सत्ता का रिमोट अब उद्धव के हाथों में है: शिवसेना

वहीं, राकांपा 54 और कांग्रेस 44 सीटों पर विजयी रही। चुनाव परिणामों से भाजपा को झटका लगा है क्योंकि पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ अपने बूते सरकार बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन चुनाव नतीजों के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य ने शिवसेना का मनोबल बढ़ा दिया है जो बखूबी जानती है कि वह सौदेबाजी करने की स्थिति में है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़