BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने की बैठक, 7 राज्यों के चुनाव की तैयारी पर चर्चा

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात सहित सात राज्यों के चुनावी एजेंडे पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या और हेमांग जोशी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें युवाओं तक पहुंचने की पार्टी की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा था।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी शामिल हुए। पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।
अन्य न्यूज़














