भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने संसद में राहुल गांधी की हिंदू संबंधी टिप्पणी की आलोचना की

 Rahul Gandhi
प्रतिरूप फोटो
ANI

संसद में भगवान शिव की तस्वीर थामने के संदर्भ में गांधी की आलोचना करते हुए शेट्टी ने कहा, ‘‘पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो वह भस्म हो जाएंगे।’’

मंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में हिंदुओं के बारे में की गई टिप्पणी की आलोचना की है। विधायक भरत शेट्टी ने गांधी को ‘‘बड़ा पागल’’ करार दिया और कहा कि राहुल की कथित ‘‘हिंदू विरोधी’’ नीति के लिए उन्हें ‘‘संसद के अंदर गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए था।’’

यह विवाद गांधी के उस बयान से उपजा है जिसमें उन्होंने हिंदुओं को ‘‘हिंसक’’ बताया था। सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए शेट्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जिस क्षेत्र में जाते हैं, उसके आधार पर अपना धार्मिक रुख बदल लेते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गांधी खुद को गुजरात में भगवान शिव का भक्त, तमिलनाडु में नास्तिक और केरल में धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 99 सीट जीतने को लेकर शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी इस परिणाम को ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ मान रहे हैं।

संसद में भगवान शिव की तस्वीर थामने के संदर्भ में गांधी की आलोचना करते हुए शेट्टी ने कहा, ‘‘पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो वह भस्म हो जाएंगे।’’ इस बीच, पूर्व मंत्री बी. रामनाथ राय, एमएलसी मंजूनाथ भंडारी और इवान डिसूजा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने शेट्टी के बयान की निंदा करते हुए मंगलुरु में प्रेसवार्ता की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़