भाजपा सांसद ने किया ऐलान, मुलायम सिंह की याद में सभागार बनाने की योजना बना रही है सरकार

Mulayam Singh
ANI

भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सांसद विकास निधि से संवाद केंद्र बनाने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रूपये की राशि दिए जाने की भी सिफारिश की।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सांसद विकास निधि से संवाद केंद्र बनाने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रूपये की राशि दिए जाने की भी सिफारिश की। प्रस्तावित संवाद केंद्र(ऑडिटोरियम) का निर्माण बलिया में डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट परिसर में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आईईडी बरामद, निष्क्रिय किया गया

भाजपा से बलिया के सांसद मस्त मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्र लिखकर सपा के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केंद्र बनाने के लिए सांसद विकास निधि से पच्चीस लाख रुपए देने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। एक विनम्र व जमीन से जुड़े नेता के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सराहा गया। वह आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासचिव की भारत यात्रा, एंतोनियो गुतारेस ने कहा- आतंकवाद से लड़ना पृथ्वी पर हर देश के लिए वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए

उन्होंने लगन से आम लोगों की सेवा की व लोकनायक जयप्रकाश नारायण व डा. राम मनोहर लोहिया के आदर्शो को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा सांसद ने यादव के आपातकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यादव ने रक्षा मंत्री के रूप में एक मजबूत भारत के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव की स्मृति में जिला सिविल कचहरी बलिया में सभागार भवन का निर्माण होगा। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का पिछले दिनों निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़