भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा

bjp-parliamentary-board-assigned-the-responsibility-of-maharashtra-and-haryana-to-amit-shah
[email protected] । Oct 25 2019 10:46AM

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई। पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाती प्रतीत हो रही है।

नयी दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने से जुड़े फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है। यह बोर्ड भाजपा की शीर्ष इकाई है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई। पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाती प्रतीत हो रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि यह फैसला आशा के अनुरूप ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के अलावा इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़