भाजपा की गुब्बारे में उतनी हवा नहीं जितनी बतायी जा रहीः शिवसेना

[email protected] । Feb 25 2017 4:18PM

अपना आक्रामक रूख बरकरार रखते हुए शिवसेना ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को हल्का करने का प्रयास करते हुए संदेह जताया कि इसमें क्या उतनी वास्तविकता है जितनी दिखायी जा रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता पर अपना आक्रामक रूख बरकरार रखते हुए शिवसेना ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को हल्का करने का प्रयास करते हुए संदेह जताया कि इसमें क्या उतनी वास्तविकता है जितनी दिखायी जा रही है। शिवसेना ने कहा, ‘‘भाजपा की सफलता का गुब्बारा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह बहस का विषय है कि क्या गुब्बारे में उतनी हवा है जितनी दिखायी जा रही है।’’

शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ‘‘यह सच है कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यद्यपि यह भी तथ्य है कि पार्टी को झटका लगा है।’’ शिवसेना ने कहा, ‘‘राजनीति और सत्ता नीति में हमेशा ‘लुका छुपी’ का खेल होता है। परिणामस्वरूप बढ़े हुए प्रतिशत को हमेशा प्रदर्शित किया जाता है और कमी को छुपाया जाता है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि भाजपा इन आंकड़ों (सीट) तक इसलिए पहुंच पायी कि वह राज्य और केंद्र में सत्ता में है।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़