भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- इन लोगों ने सपने दिखाकर वोट लिया और फिर सब कुछ छीन लिया

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत सारे गठबंधन होने वाला है। हमने कई दलों को साथ लिया है और बहुत जल्दी और दलों के साथ आने वाले समय में गठबंधन होगा। लगातार समाजवादी पार्टी जोड़ने का काम कर रही है। दलों, किसानों, व्यापारियों सभी को जोड़ने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है।
इसे भी पढ़ें: गठबंधन धर्म निभा रहे राजभर, अखिलेश के बाद अलापा जिन्ना राग, बोले- देश के लिए लड़े थे पाक संस्थापक
सपा ने जोड़ने का काम किया
इसे भी पढ़ें: सभी संस्थाओं को ध्वस्त कर रही भाजपा, साल 2022 में होकर रहेगा बदलाव: अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि किसान के साथ नौजवान के सामने भी संकट पैदा हो रहा है। इनके पास नौकरी नहीं है। अखिलेश ने कहा कि अभी बाबा मुख्यमंत्री आए थे। उन्हें कम से कम अपना संकल्प पत्र पढ़ना चाहिए। अभी तक हमें लगता था कि वो लैपटॉप इसलिए नहीं बांट रहे थे क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता है लेकिन अब कह सकता हूं कि जहां वो लैपटॉप चलाना नहीं जानते वहां वो अपना घोषणा पत्र भी नहीं पढ़ते हैं। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में लिखा था कि 70 लाख नौकरी दे देंगे। लेकिन उन्होंने कितनों को नौकरी दे दी ?
— Samajwadi Party (@saajadiparty) November 11, 2021
अन्य न्यूज़














