जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है भाजपा: लालू प्रसाद

Lalu Prasad
ANI

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: MP: चुनावी साल में शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, वृद्धावस्था पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी

प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राजद महागठबंधन का हिस्सा है। प्रसाद ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। प्रसाद ने कहा, ‘‘हम (महागठबंधन) 2024के लोकसभा और 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। वे (भाजपा)देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं। भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy | ‘रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर किये तीखे तंज

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं और वे संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लालू ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा, आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। बिहार ने पहल की है और आने वाले चुनावों में पूरे देश से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सफाया हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़