भाजपा के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी: देसाई

[email protected] । Feb 23 2017 12:17PM

शुरूआती रूझान में शिवसेना को बढ़त मिलती दिख रही है और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई नगर निगम में भाजपा के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के शुरूआती रूझान में शिवसेना को बढ़त मिलती दिख रही है और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई नगर निगम में भाजपा के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने यहां सेना भवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। कई जगह हैं जहां पर शिवसेना को बढ़त मिल रही है। यह सब शिवसेना के दिवंगत सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे और उद्धव जी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास के कारण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई के लोग, अपनी बुद्धिमानी के साथ अपने दम पर शिवसेना को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। गठबंधन की जरूरत नहीं (भाजपा के साथ) पड़ेगी।’’ महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बुधवार को ‘मातोश्री’ (शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास) पर जाने के बारे में पूछे जाने पर देसाई ने इसे निजी दौरा बताया। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने बेटे की शादी में उद्धव जी को आमंत्रित करने के लिए आए थे। यह एक निजी दौरा था और इसके पीछे कोई राजनीतिक मायने नहीं तलाश किया जाना चाहिए।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़