कुमारस्वामी सरकार गिरने पर BJP करेगी सरकार बनाने का दावा पेश: सदानंद गौड़ा

bjp-will-stake-claim-to-power-if-cong-jds-govt-falls-says-sadananda-gowda
[email protected] । Jan 15 2019 8:17PM

कर्नाटक में जारी उठा-पटक के बीच केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार विवादों के कारण गिर जाएगी और कांग्रेस- जद एस की ‘मित्रता’ ‘टूट के कगार’ पर है।

बेंगलुरू। कर्नाटक में सात महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में अगर कांग्रेस- जद एस की गठबंधन सरकार गिर जाती है तो भाजपा सरकार बनाने का दावा करेगी। गौड़ा ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार विवादों के कारण गिर जाएगी और कांग्रेस- जद एस की ‘मित्रता’ ‘टूट के कगार’ पर है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक की जनता हमारे साथ, वेणुगोपाल बोले- कुमारस्वामी सरकार बनी रहेगी

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह दोस्ती टूटने के कगार पर है। यह तलाक का समय है। 37 सीटों वाली पार्टी ने सरकार बना ली है। कलह के कारण यह खुद ही खत्म हो जाएगी। अगर सरकार गिरती है तो निश्चित तौर पर हम सरकार बनाएंगे। गौड़ा इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि गठबंधन सरकार गिरने की स्थिति में क्या भाजपा सरकार बनाने का दावा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के राजनीतिक हालातों पर बोले देवेगौड़ा, कांग्रेस-JD(S) सरकार को कोई खतरा नहीं

कर्नाटक में मई 2018 के चुनावों के बाद कांग्रेस और जद एस ने मिलकर सरकार बनाई थी। 224 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। कांग्रेस को 79 सीट जबकि जद एस को 37 सीट मिली थी। भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा ने कहा कि हर कोई येदियुरप्पा को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता था और 104 सीट जीतने के बाद पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़