Prabhasakshi Exclusive: भाजपा मुख्यालय में नाचते गाते पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा- Gujarat में Kejriwal पर ही चल गयी झाड़ू

गुजरात विधानसभा चुनावों 2022 में रिकॉर्ड जीत से भाजपा नेता और कार्यकर्ता देशभर में उत्साहित हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचे तो पार्टी के आला नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गुजरात की जनता का आभार प्रकट करते हुए अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया।
इस दौरान प्रभासाक्षी ने जब भाजपा मुख्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की तो सभी ने कहा कि गुजरात में मुफ्त की राजनीति नहीं चली और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर ही झाड़ू चल गयी। लोगों ने कहा कि गुजरात के लोगों ने जिस तरह मुफ्त रेवड़ी संस्कृति को नकारा है वह पूरे देश के लिए जनादेश से भी बड़ा संदेश है। लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, तीर्थयात्रा आदि के वादों को जनता ने पूरी तरह खारिज तो किया ही साथ ही उसने अरविंद केजरीवाल के दावों पर भी भरोसा नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि आईबी की एक रिपोर्ट में गुजरात में आप की सरकार बनने का दावा किया गया है। उन्होंने पंजाब की तरह लिख कर भी दिया था कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी।
इसे भी पढ़ें: Gujrat : भाजपा ने गुजरात में ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास को दिया
इसके साथ ही गुजरात में भाजपा की बंपर जीत में मुसलमानों का भी काफी योगदान रहा। कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां मुस्लिम आबादी की बहुलता के बावजूद भाजपा को जीत हासिल हुई है। इस बारे में मुस्लिमों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमें विश्वास है इसलिए हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।
अन्य न्यूज़