जम्मू-कश्मीर के कठुआ में लापता तीन नागरिकों के मिले शव, जांच में जुटे सुरक्षा बल

security forces
प्रतिरूप फोटो
ANI
अंकित सिंह । Mar 8 2025 5:31PM

इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों नागरिक गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे लापता हो गए। वे बिलावर इलाके में एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। शादी का जश्न बिलावर के देहोता गांव से लोहाई मल्हार के सुराग गांव जा रहा था।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय लापता हुए एक किशोर सहित तीन नागरिकों के शव बरामद किए गए। ये नागरिक गुरुवार रात से लापता थे, जिसके बाद उन्हें खोजने के लिए कठुआ जिले के लोहाई मल्हार इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में तीन महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले, शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों नागरिक गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे लापता हो गए। वे बिलावर इलाके में एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। शादी का जश्न बिलावर के देहोता गांव से लोहाई मल्हार के सुराग गांव जा रहा था। लापता लोगों की पहचान मरहून गांव के 35 वर्षीय जोगेश सिंह, देहोता गांव के 40 वर्षीय दर्शन सिंह और बिलावर तहसील के देहोता गांव के 14 वर्षीय बरून सिंह के रूप में हुई है। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने तक नागरिकों की मौत के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें: 'मुगलों का इतिहास खत्म करने की हो रही कोशिश, वे यहीं दफन हुए', औरंगजेब विवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला

इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कठुआ जिले के एक गांव से तीन नागरिकों के लापता होने का मुद्दा उठाया था और सरकार से जवाब मांगा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य सतीश शर्मा ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र के लोहाई मल्हार इलाके में लापता नागरिकों के बारे में सदन को सूचित करने के लिए व्यवस्था का प्रश्न उठाया। शर्मा ने कहा, ‘‘मैं आपको तीन नागरिकों के लापता होने के बारे में सूचित करना चाहता हूं और हम इस संबंध में सरकार से जवाब चाहते हैं।’’ विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथेर ने जवाब में कहा कि प्रश्नकाल शुरू हो चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रश्न बाद में लिया जाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़