Sultanpur में कॉलेज प्राचार्य की हत्या के दोषी का शव फंदे से लटकता मिला

Sultanpur
ANI

सुलतानपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य हत्याकांड के दोषी का शव सोमवार शाम फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य हत्याकांड के दोषी का शव सोमवार शाम फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचरास्ता के निकट रामलीला मैदान में स्थित सन्त तुलसीदास विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधक सुषमा मिश्रा के पति अनिल मिश्रा का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: Iran Protests Escalate | ईरान में विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत, 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

अनिल मिश्रा प्राचार्य हत्याकांड में उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत पर बाहर था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक अनिल मिश्रा का नाम पूर्व में गनपत सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: Japan Earthquake | पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं: अधिकारी

गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह अपने अंगरक्षक सुरेश सिंह के साथ बैक पेपर परीक्षा की निगरानी कर रहे थे, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग में उनकी मौत हो गई थी। अक्टूबर 2021 में इस हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी जिसमें अनिल मिश्रा भी शामिल है।

उसे उच्च न्यायालय से मिल गई थी। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़