BRICS Summit 2026 | दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, भारत मंडपम और सेंट्रल दिल्ली के लिए एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को BRICS समिट 2026 के लिए भारत मंडपम इलाके में ट्रैफिक पाबंदियां और रूट डायवर्जन लागू किए। पुलिस ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने-जाने वालों को डायवर्जन और पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन 2026 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक पाबंदियां लागू की हैं। मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम (प्रगति मैदान) और सेंट्रल दिल्ली के आसपास की सड़कों पर यातायात को सुचारू रखने तथा VVIP आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, यह पाबंदियां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लागू रहेंगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं और निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
जिन सड़कों पर आवाजाही बंद रहेगी या पाबंदियां होंगी, उनमें रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट और C-हेक्सागन इलाका, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, NH-48 और परेड रोड शामिल हैं।
इन हालात को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और जहां तक संभव हो मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करें, ताकि समिट से जुड़ी ट्रैफिक पाबंदियों और VIP मूवमेंट के कारण होने वाली देरी से बचा जा सके।
इमरजेंसी गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी
पुलिस ने वाहन चालकों को यह भी सलाह दी कि वे तय डायवर्जन रूट और प्रभावित इलाकों में तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी और ज़रूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी।इसे भी पढ़ें: Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू
ध्यान दें कि ये ट्रैफिक व्यवस्थाएं दो दिन तक चलने वाले समिट के लिए सुरक्षा और आवाजाही से जुड़े उपायों का हिस्सा हैं। इस समिट में BRICS सदस्य देशों के नेता और सहयोगी देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: America for Americans या Racist Propaganda? ‘Mr Singh’ को निशाना बनाकर US ने अपना नस्ली चेहरा दिखाया
मुख्य डायवर्जन इस प्रकार हैं:
दीन दयाल उपाध्याय चौक: ट्रैफिक को मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है।
राम चरण अग्रवाल चौक: कमर्शियल गाड़ियों को आगे जाने की अनुमति नहीं है।
मीर दर्द चौक: ट्रैफिक को महाराजा रणजीत सिंह मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है।
कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्कल: C-हेक्सागन की ओर जाने वाली गाड़ियों पर रोक है।
जनपथ-कनॉट: C-हेक्सागन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
पटेल चौक: गाड़ियों को विंडसर प्लेस और RBI की ओर डायवर्ट किया गया है।
RML हॉस्पिटल गोलचक्कर: मदर टेरेसा क्रिसेंट और तालकटोरा रोड की ओर जाने पर रोक है।
वंदे मातरम रोड/साइमन बोलिवर रोड: साइमन बोलिवर रोड बंद रहेगी।
धौला कुआं फ्लाईओवर: सरदार पटेल मार्ग पर डायवर्जन।
मोती बाग़ फ्लाईओवर: शांति पथ की ओर ट्रैफ़िक पर रोक।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग: अफ़्रीका एवेन्यू की ओर जाने वाले ट्रैफ़िक का रास्ता बदला जाएगा।
मदरसा टी-पॉइंट: अरबिंदो रोड की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक।
लोधी रोड/अमृता शेरगिल रोड: अमृता शेरगिल रोड बंद।
लोधी रोड/मैक्स म्यूलर रोड: मैक्स म्यूलर रोड बंद।
लोधी रोड/महर्षि रमन मार्ग: महर्षि रमन मार्ग पर ट्रैफ़िक पर रोक।
लोधी रोड/आर्च बिशप मैकारियस मार्ग: आर्च बिशप मैकारियस मार्ग बंद।
लोधी फ्लाईओवर के नीचे: ट्रैफ़िक को मथुरा रोड की ओर मोड़ा गया।
ब्लू डोम: ओबेरॉय फ्लाईओवर/डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड की ओर ट्रैफ़िक पर रोक।
ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे: मथुरा रोड पर ट्रैफ़िक का रास्ता बदला गया।
DPS, मथुरा रोड के सामने यू-टर्न: ट्रैफ़िक को भारत मंडपम की ओर मोड़ा गया।
रिंग रोड/भैरव रोड: ट्रैफ़िक को भैरव मार्ग की ओर मोड़ा गया।
मंडी हाउस: फ़िरोज़ शाह रोड, भगवान दास रोड और कॉपरनिकस मार्ग की ओर रास्ता बदला गया।
अन्य न्यूज़















